अम्बाला : चन्द्रिका ( TSN)- 6 अप्रैल 1980 को बनी भारतीय जनता पार्टी आज अपना स्थापना दिवस देशभर में धूमधाम के साथ मना रही है। इसी कड़ी में अंबाला शहर में हरियाणा के परिवहन व महिला एवं बाल विकास मंत्री असीम गोयल ने अपने निवास पर कार्यकर्ताओं व भाजपा पार्षदों के साथ पार्टी का झंडा फहराकर स्थापना दिवस मनाया।
पानी पी पी कर एक दूसरे को कोसने वाला विपक्ष आज एक
इस अवसर पर मंत्री असीम गोयल ने कहा कि यह कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। 6 अप्रैल 1980 को जनसंघ के बाद भाजपा की स्थापना हुई और आज यह पार्टी 18 करोड़ सदस्यों वाली पार्टी है। उन्होंने कहा कि यह हमारे नेताओं का समर्पण,विचारों के प्रति हमारी दृढ़ता और कार्यकर्ताओं के संघर्ष का नतीजा है। वहीं उन्होंने विपक्ष पर भी तंज कसे। पत्रकारों द्वारा 400 पार के लक्ष्य को लेकर पूछे गए सवालों के जवाब देते हुए मंत्री असीम गोयल ने कहा कि 2014 में यूपीए के कुशासन के बाद 282 सीटें हमारी आई थी। जिसके बाद विरोधियों ने 2019 में यह कहना शुरू किया कि मोदी के गुब्बारे की हवा निकल चुकी है,लेकिन 2019 में हमारी सीटें बढ़कर 303 हो गई और अब भी विपक्ष मोदी की मजबूती से डरा हुआ है। यही कारण है कि पूरा विपक्ष एक हो गया है। परिवहन मंत्री असीम गोयल ने कहा कि जो विपक्षी एक दूसरे को पानी पी पी कर कोसते थे वो सब एक हैं। जिससे साफ है कि प्रधानमंत्री मोदी काफी मजबूत स्थिति में हैं। असीम गोयल ने कहा कि इस बार एनडीए के नाते हम 400 पार जरूर करेंगे और भाजपा 370 तक का आंकड़ा जरूर छुएगी।







