Home Ambala किसानों ने 9 अप्रैल को किया रेल रोको...

किसानों ने 9 अप्रैल को किया रेल रोको आंदोलन का एलान…रेलवे प्रशासन कर सकता है रूट डायवर्ट

138
0
अम्बाला : चन्द्रिका ( TSN)- वाटर कैनन बॉय और दूसरे किसानों की रिहाई को लेकर किसानों ने   9 अप्रैल  को रेल रोको आंदोलन  का एलान किया है. वहीं इस आंदोलन के एलान के बाद  रेलवे प्रशासन ने सभी तैयारियां  कर ली है. इसके तहत  कुछ ट्रेन के रूट को डायवर्ट किया जायेगा. रेलवे प्रशासन के अनुसार किसानों के प्रदर्शन के चलते  अगर कुछ ट्रेन को रद्द करना पड़ा तो किया जायेगा.
वाटर कैनन बॉय और दूसरे किसानों की रिहाई की मांग को लेकर  किसानों द्वारा शंभू बॉर्डर पर रेल रोको आंदोलन करने की बात कही गई है. इस आंदोलन के मद्देनज़र   वाया चंडीगढ़ से बठिंडा रूट को डायवर्ट किया जायेगा. रेल प्रशासन की कोशिश रहेगी कि यात्रियों को कम से कम असुविधा का सामना करना पड़े. गौरतलब है कि   किसान आंदोलन के चलते पुलिस प्रशासन ने कईं किसानों को जेल में बंद कर दिया है,इससे किसानों में काफी रोष है.  उनकी रिहाई के लिए किसानों ने सरकार को चेतावनी भी दी है कि अगर उनके किसान साथियों को 7 तारीख तक रिहा नहीं किया गया तो 7 तारीख को पूरे देश में हर जिले में रोष प्रदर्शन किया जायेगा और अगर फिर भी सरकार ने उनको रिहा नहीं किया तो फिर 9 अप्रैल  को शंभू बॉर्डर पर अनिश्चित कालीन रेल रोको आंदोलन किया जाएगा. किसानों ने  सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि हम किसी भी प्रकार से डरने वाले नहीं है.  उन्होंने सरकार और पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप भी लगाए. .

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here