Home Haryana हरियाणा के कृषि मंत्री ने रणदीप सुरजेवाला द्वारा की गई अभद्र टिप्पणी...

हरियाणा के कृषि मंत्री ने रणदीप सुरजेवाला द्वारा की गई अभद्र टिप्पणी की आलोचना की

128
0
यमुनानगर : चन्द्रिका ( TSN)- कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला द्वारा बीजेपी की वरिष्ठ नेत्री एवं अभिनेत्री हेमा मालिनी पर की गई अभद्र टिप्पणी की हरियाणा के कृषि मंत्री कंवर पाल गुर्जर ने कड़े शब्दों में निंदा की है।उन्होंने इस मामले में अपनी प्रतिक्रिया देते हुए रणदीप सुरजेवाला और कांग्रेस पार्टी को आड़े हाथों लिया।
हरियाणा के कृषि मंत्री कंवर पाल गुर्जर ने कहा कि सुरजेवाला की इस टिप्पणी की मैं आलोचना करता हूं।वैसे तो सभी को अपनी वाणी पर संयम रखना चाहिए।चाहे हम किसी की आलोचना भी करे उसमे भी संयम रखना चाहिए और मर्यादित शब्दो का इस्तेमाल करना चाहिए।जहां तक रणदीप सुरजेवाला की बात है तो उन्होंने कभी भी संयम नही रखा।कंवर पाल गुर्जर ने कहा कि हालांकि वो कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता है,इससे तो ऐसा लगता है की कांग्रेस की विचार धारा ऐसी है।जिस प्रकार की टिप्पणी उन्होंने की है बेहद गलत और निंदनीय है।कांग्रेस को भी इस पर विचार करना चाहिए कि किस प्रकार के व्यक्ति को उन्होंने अपना प्रवक्ता रखा है।इसके लिए कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से जिम्मेदार है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here