Home Sonipat जूते की दुकान में आग से हड़कंप…कपड़े की दुकान भी चपेट में...

जूते की दुकान में आग से हड़कंप…कपड़े की दुकान भी चपेट में आई .

140
0
13 दिसंबर, सोनीपत– बस अड्डा के पास कपड़ा मार्केट के सामने राजन बूट हाउस में अचानक आ.ग लग गई। आग भड़की और साथ लगती कपड़ा की दुकान को भी चपेट में ले लिया। सूचना के बाद पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया है।
कपड़ा मार्केट के सामने रहने वाले राजन ने घर के अगले हिस्से में जूते की दुकान खोल रखी है। रात को करीब नौ बजे उन्हें दुकान के अंदर से धुआं उठता दिखाई दिया। उन्होंने देखा कि दुकान के अंदर आग लगी थी। उन्होंने आसपास के लोगों को जानकारी देने के साथ ही अग्निशमन विभाग की टीम को भी अवगत कराया। इसी बीच आग ने साथ लगती कपड़े की दुकान बेबी गारमेंट्स को भी चपेट में ले लिया। सूचना के बाद अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया। रात करीब पौने 11 बजे तक आग पर पूरी तरह काबू पाने का प्रयास जारी था। सूचना के बाद भाजपा नेता राजीव जैन भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने दुकानदार से बातचीत की। आग लगने के कारणों का पता नहीं लग सका है। आशंका है कि शार्ट सर्किट से आग लगी है। जांच के बाद ही कारणों का पता लग सकेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here