शाहबाद : चन्द्रिका ( TSN)-शाहाबाद की नवनीत कौर को भारतीय महिला हॉकी टीम का उप कप्तान बनाया गया है ।नवनीत कौर से पहले शाहाबाद की छ: बेटियां भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तानी कर चुकी हैं और सभी खिलाड़ी कोच बलदेव सिंह से प्रशिक्षित हैं।
नवनीत कौर ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने गुरू कोच बलदेव सिंह को दिया है और कहा कि जिस अपेक्षा के साथ भारतीय टीम की ओर से उन्हें यह जिम्मेवारी दी गई है वह उसे बाखूबी निभाएंगी.उनका प्रयास रहेगा कि आने वाली प्रतियोगिताओं को जीत कर देश की झौली में डाला जाए। बता दें कि नवनीत कौर सेंटर फारवर्ड खिलाड़ी हैं और अब तक 165 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेलकर 48 गोल अपने नाम किये हैं और पहली बार ओलंपिक क्वालाईफाई का विजय गोल भी नवनीत कौर की स्टिक से निकला था।







