7 अगस्त, रोहतक : रोहतक पीजीआई का नर्सिंग स्टाफ आज हड़ताल पर चला गया है.लगभग 1200 की करीब दर्शन और नर्सिंग एसोसिएशन के सदस्य आज हड़ताल पर रहेंगे. जिससे मरीजों को काफी भारी परेशानी हो रही है. नर्सिंग स्टाफ एसोसिएशन का कहना है कि वह पिछले 17 साल से अपनी नर्सिंग अलाउंस की मांग मंगवाना चाहते हैं लेकिन लेकिन सरकार उनकी कोई भी बात नहीं सुन रही.
नर्सिंग स्टाफ एसोसिएशन का कहना है कि वे पिछले लगातार 17 सालों से सरकार के अधिकारियों से डायरेक्ट से सब जगह अपनी गुहार लगा चुके हैं,लेकिन किसी ने भी उनकी इस मांग को नहीं माना, जिस कारण मजबूरी बस आज हड़ताल करनी पड़ रही है.संगठन का कहना है कि हमने लाख कोशिश कर दी,लेकिन उसके बाद भी जब किसी ने हमारी नहीं सुनी तो आज मजबूरी में हड़ताल की है.अगर देर शाम तक हमारी मांग को नहीं माना जाता है तो कल से अनिश्चितकालीन हड़ताल हो जाएगी.जब मरीज को लेकर परेशानी की बात की गई तो उनका साफ तौर पर कहना है कि,वह भी नहीं चाहते कि मरीज किसी तरह से परेशान हूं और वह लेकिन मजबूर है. इस वक्त सरकार उनकी सुनवाई नहीं कर रही इसलिए उन्हें मजबूरी में यह कदम उठाना पड़ा.







