अंबाला(TSN): सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचने के लिए सरकार की ओर से विकसित भारत संकल्प यात्रा निकाली जा रही है। जहां-जहां पर विकसित भारत संकल्प यात्रा जा रही है वहां-वहां गांव के लोगों की ओर से इस यात्रा का जोरदार स्वागत किया जा रहा है। लोगों के रुके हुए काम उनके घर पर ही हो रहे है और लोग इसको लेकर काफी खुश नजर आ रहे है ओर सरकार की जमकर तारीफ भी कर रहे है।
इसी कड़ी में आज विकसित भारत संकल्प यात्रा शनिवार को अंबाला के गांव गरनाला में पहुंची जिसमें गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने बतौर मुख्य अतिथि के रूप शिरकत की। इस अवसर पर सभी विभागों के अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहेंगे। यहां पहुंचने पर गांव वासियों ने गृह मंत्री का फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया। गृह मंत्री अनिल विज ने मंच से लोगों को संबोधित किया और विकसित भारत संकल्प यात्रा के बारे में जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी जमकर तारीफ की । गृह मंत्री ने यहां पर लोगों को सम्मानित भी किया साथ ही विकसित भारत संकल्प यात्रा में लगे सभी विभागों के स्टालों का अवलोकन भी किया।
गृह मंत्री ने कहा की ये मोदी जी की गारंटी वाली गाड़ी है। उन्होंने कहा कि ये तो मोदी जी का विजन है कि सरकारी योजनाओं का फायदा हर आदमी तक पहुंचे। उन्होंने कहा की इसके लिए उन्होंने विकसित भारत संकल्प यात्रा शुरू की है जो हर गांव में जाएगी। उन्होंने कहा कि जो जो योजनाएं लागू की गई है अगर उनके कुछ पात्र रह गए है और वो उसका लाभ नहीं उठा पा रहे है तो उनके मौके पर ही हर काम किए जा रहे है। उन्होंने कहा की ये मोदी जी का विजन है जिसको कोई और नहीं सोच सकता ये केवल पहली बार हो रहा है और ये केवल मोदी जी ही सोच सकते है इसके बारे में और कोई सोच भी नहीं सकता।
सरकार की योजनाओं का लोग जमकर फायदा उठा रहे है और अच्छा मुनाफा भी कमा रहे है। इनमें महिलाएं भी पीछे नहीं है वो सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर स्वयं अपना कारोबार कर रही है। महिलाएं इसके लिए सरकार की जमकर तारीफ कर रही है।






