हरियाणा, 20 अगस्त – सेक्टर 6 में हरियाणा सिविल मेडिकल एसोसिएशन द्वारा कोलकाता में डॉक्टर से रेप व हत्या मामले में रोष प्रदर्शन किया गया और कैंडल मार्च निकाला गया । हरियाणा सिविल मेडिकल एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजेश ख्यालिया की अध्यक्षता में यह प्रदर्शन किया गया और सभी डॉक्टरों के द्वारा आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की गई. उन्होंने कहा कि ऐसी घटना फिर से ना हो उसको लेकर डॉक्टर को भी सुरक्षा मुहैया कराई जानी चाहिए और उन्होंने इस दुखद घटना की निंदा करते हुए आरोपियों को सख्त से सख्त सजा देने की मांग की।
हरियाणा सिविल मेडिकल एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजेश ख्यालिया ने कहा कि कोलकाता में जिस प्रकार से एक महिला डॉक्टर के साथ रे*प के बाद उसकी ह*त्या कर दी गई.उनके आरोपियों के खिलाफ सख्त कड़ी कार्रवाई वह सजा देनी चाहिए. इसके अलावा उन्होंने कहा कि जिन-जिन अस्पतालों में महिला डॉक्टर 24-24 घंटे ड्यूटी देती हैं वहां पर उनकी सुरक्षा के लिए एक पुलिस का जवान तैनात होना चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि डॉक्टरों की सुरक्षा को लेकर सरकार के द्वारा एक कानून बनाया जाना चाहिए ताकि डॉक्टर सुरक्षित रहते हुए अपने मरीज का उपचार कर सके। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की घटनाएं देश और समाज के लिए निंदनीय है और ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए और उन्हें फांसी की सजा दी जानी चाहिए. उन्होंने कहा कि बीते कल देहरादून में महिला डॉक्टर के साथ दरनिन्दगी से ह*त्या करने का यह दूसरा मामला है और इस मामले में सरकार को कड़े कदम उठाने की जरूरत है।







