Home Haryana शौक शौक में घर की छत को बना डाला गार्डन… अब सैकड़ो...

शौक शौक में घर की छत को बना डाला गार्डन… अब सैकड़ो तरह के फूल बढ़ा रहे हैं शोभा

183
0
करनाल : चन्द्रिका ( TSN)- कहते है कि शौक  की कोई कीमत नही होती है और शौक जब जनून बन जाए तो उसकी कोई हद नही होती है । करनाल के राम विलास ने अपने घर की छत पर ही गार्डन बना दिया है और इस गार्डन में आपको देसी विदेशी फूलो की सैकड़ो वैरायटी दिख जाएगी। कोनसा ऐसा फूल नही है जो रामविलास  के गार्डन में ना हो और तो और अब तो इन्होंने छत पर ही, बेर, ड्रैगन फ्रूट, टमाटर और सफेद बैगन भी उगाया है वो भी ओर्गानिक तरीके से,ओर्गानिक खाद रामविलास खुद बनाते है ।इस अनोखे गार्डन को देखकर आप भी हैरान हो जाएगे ।
 दरअसल राम विलास कभी शिक्षक थे, तो साथ ही अपना कॉन्ट्रेक्टर का अच्छा काम था, लेकिन इसके साथ वह कुदरत के काफी करीब थे । जब उन्हें फूलो से कुदरत से प्यार हुआ था उनकी जिंदगी ही बदल गई। शुरुआत में कुछ फूलो के गमलो को रखा, उन्हें खुद उगाया और  देखते ही देखते आज सैकड़ो तरह के फुल इनके घर की छत पर बने गार्डन में देखने को मिलेंगे  । देसी- विदेशी फूलो की वैरायटी और साथ ही फल और सब्जियां भी राम विलास ने छत पर उगाई है और वो भी ऑर्गेनिक तरीके से । सबसे बड़ी बात घर में बिजली के लिए उन्होंने सोलर सिस्टम लगाया है, जिससे  कोई बिजली का बिल नही आता है ।राम विलास लोगो को बताते है कि कैसे आप भी अपनी छत पर गार्डन बना सकते है और शुरुआत थोडे से की  जाए तो अच्छा है ।राम विलास जहां कुदरत से प्यार की बात करते है तो वही पर वह अपने इस शौक को अपना व्यवसाय बना चुके है । ये शौक अब उनका काम भी है पूरे देश मे वो होम डिलीवरी के माध्यम से फूलो के बीज उपलब्ध करवाते हैं और उन्हें लगाने का तरीका बताते है ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here