Home politics प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध को लेकर आप वरिष्ठ...

प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध को लेकर आप वरिष्ठ उपाध्यक्ष ने उठाए गंभीर सवाल

144
0
हरियाणा (TSN)-प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध को लेकर आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने हरियाणा सरकार को‌ घेरा है । उन्होंने  महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधिक मामलो को लेकर  सवाल उठाए हैं ।
अनुराग ढांडा ने आरोप लगाया  कि बीजेपी  सरकार के राज में बेटियां असुरक्षित महसूस करती हैं । उन्होंने कहा कि महिलाओं के खिलाफ  रेप, ह+त्या, छेड़छाड़, चेन स्नेचिंग जैसी घटनाएं बढ़ती जा रही हैं । उन्होंने जींद के स्कूल में छात्राओं से छेड़छाड़ मामले को लेकर हरियाणा सरकार पर सवाल उठाए हैं । उन्होंने कहा कि ‘जींद के स्कूल में 60 छात्राएं पीड़ित’ है लेकिन  अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं’ हुई हैं । वहीं
हिसार के स्कूल में भी छात्राओं से छेड़छाड़ की घटना हुई हैं ।अनुराग ढांडा ने ये भी आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री छेड़छाड़ के आरोपी मंत्री  को बचा रहे हैं । ऐसे में अपराधियों के हौसले बुलंद है । वहीं महिला अपराध के मामलों पर पुलिस का कंट्रोल न के बराबर है ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here