Home Ambala हरियाणा में बाढ़ से हुए नुकसान को लेकर CM के नाम अंबाला...

हरियाणा में बाढ़ से हुए नुकसान को लेकर CM के नाम अंबाला कैंट SDM ने सौंपा मांग पत्र

207
0

अंबाला (एकता): अंबाला कांग्रेस कमेटी की तरफ से मुख्यमंत्री के नाम मांग पत्र अंबाला कैंट एसडीएम को सौंपा गया, जिसमें उन्होंने हाल ही में अंबाला में आई बाढ़ से हुए नुकसान के बारे में लिखा। इस मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने जानकारी देते हुए कहा कि अंबाला में हाल ही में आई बाढ़ में हर आदमी का घर, इंडस्ट्री, दुकानों का बहुत नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि अंबाला कांग्रेस कमेटी की तरफ से जितना भी संभव हो सका मदद की गई।

उन्होंने कहा कि एक और तो ये बारिश की मार दी दूसरा जो बांध टूटे हैं और जो पानी की निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। उन्होंने बताया कि एक और जहां पर उनका बेतहाशा नुकसान हुआ दूसरी और बिजली पानी की सप्लाई ठप रही। उन्होंने कहा कि फिर गंदा पानी आया और आज तक भी पानी की निकासी नहीं हुई। इसके साथ ही उन्होंने इंडस्ट्री को हुए नुकसान को देखते हुए एक साल GST में राहत दी जाए।

अंबाला कैंट SDM ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आज हमारे पास दो ज्ञापन आए हैं। एक कांग्रेस द्वारा आया है जिसमें उन्होंने बाढ़ से हुए नुकसान का मुआवजा देने की बात कही है, जिसको हम मुख्यमंत्री तक पहुंचा देंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here