Home politics हरियाणा में आम आदमी पार्टी की सरकार आने पर सफाई कर्मचारियों को...

हरियाणा में आम आदमी पार्टी की सरकार आने पर सफाई कर्मचारियों को करेंगे पक्का -डॉ. अशोक तंवर

167
0
चंडीगढ़ ( TSN)- आम आदमी पार्टी के चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने वीरवार को बयान जारी कर दिल्ली में 5000 सफाई कर्मचारियों के पक्का होने की घोषणा पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सफाई कर्मचारी वर्ग को दीवाली का तोहफा दिया है। आम आदमी पार्टी की सरकार में सफाई कर्मचारियों को उनके काम का सम्मान दिया गया। जबकि वहीं हरियाणा के सफाई कर्मचारी पक्के होने की लड़ाई लड़ रहे हैं।
डॉ. अशोक तंवर ने  कहा कि आम आदमी पार्टी ने वादा किया था कि सफाई कर्मचारियों को पक्का करेंगे। जब से आम आदमी पार्टी को सरकार ने उनको पक्का करने का ऐलान किया है, दिल्ली के सभी सफाई कर्मचारी बहुत खुश हैं। वहीं हरियाणा के सफाई कर्मचारी पक्के होने की लड़ाई लड़ रहे हैं। हरियाणा में कुल 11 हजार ग्रामीण सफाई कर्मचारी हैं। जोकि पक्का होने की लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार की सफाई कर्मचारियों को पक्का करने की न कोई नीयत है और न ही कोई नीति है। हाईकोर्ट में कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने पर से हरियाणा सरकार ने यू टर्न ले लिया है। पहले जहां हरियाणा सरकार की रहे तरफ से पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट की में कहा गया था कि इस बारे में नीति कर बनाने पर विचार किया जा रहा  है।  इसमें बताया गया है कि सुप्रीम कोर्ट में 2014 की नियमित करने की नीति के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में मामला विचाराधीन है। ऐसे पहले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के मुताबिक रहे निर्णय लिया जाएगा। इसका असर हरियाणा के लाखों सफाई कर्मचारियों पर पड़ा है, उनका भविष्य अधर में लटका रह गया है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल के दौरान भी करोड़ों सफाई कर्मचारियों ने जान हथेलियों पर रखकर काम किया। कर्मचारी हड़ताल पर जाने से ग्रामीण क्षेत्रों में गंदगी फैल रही है। हरियाणा के लाखों कर्मचारी हैं, जोकि पक्का किए जाने के लिए संघर्षरत हैं। 2024 में आम आदमी पार्टी सभी सफाई कर्मचारियों को पक्का करने का काम करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here