Home Crime किराना शॉप पर बदमाशों ने मचाया हुड़दंग, दुकान पर कुल्हाड़ी से हमला,...

किराना शॉप पर बदमाशों ने मचाया हुड़दंग, दुकान पर कुल्हाड़ी से हमला, CCTV में कैद वारदात

183
0

यमुनानगर (अंकुर कपूर): यमुनानगर के कस्बा बिलासपुर स्थित अनिल किराना शॉप पर पहले बदमाशों ने हुड़दंग मचाया फिर 50 हजार रुपए का कैश लेकर फरार हो गए। बता दें कि बदमाशों की यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसके चलते पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने में देर नहीं लगाई।


जानकारी के मुताबिक बदमाश हाथों में कुल्हाड़ी लेकर शॉप पर पहुंचे थे और उन्होंने दुकान के मालिक पर हमला कर दिया। मालिक ने अपनी जान तो बचा ली लेकिन उसकी टांगों पर कई वार किए गए। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने बदमाशों को 24 घंटे के अंदर ही दबोच लिया। इनके पास से एक बाइक और कुछ पैसे भी बरामद कर लिए गए हैं। हालाकि जांच में पता चला कि वारदात में दो नहीं बल्कि तीन लोग शामिल थे और अब तीसरे की तलाश जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here