अम्बाला 14 अगस्त : रेल मण्डल के अंतर्गत आने
वाले रेलवे स्टेशनों पर, आजादी से एक दिन पूर्व दंशो से प्रभावित हुए लोगों की स्मृति में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का आयोजन किया गया। विभाजन का दंश एवं उससे हताहत हुए लोगों की वास्तविकता के प्रति रेलवे स्टेशनों पर प्रदर्शनी आयोजित की गई। इस अवसर पर अम्बाला कैंट रेलवे स्टेशन पर भी प्रदर्शनी लगाई गई। इस अवसर पर मंदीप सिंह भाटिया, मण्डल रेल प्रबंधक, उत्तर रेलवे, अम्बाला, मण्डल के वरिष्ठ अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
अम्बाला कैंट रेलवे स्टेशन पर विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर आज मंडल रेल प्रबंधक मनदीप भाटिया ने बुलाये गए लोगो उनको फूलों के हार पहनाकर व ट्री प्लांट देकर सम्मानित किया ! DRM मनदीप भाटिया ने बताया कि 14 अगस्त 1947 को देश के विभाजन का एलान हुआ था इसमें जिन लोगो ने अपना बलिदान दिया अपनी कुर्बानी दी उनको याद करते हुए विभाजन विभीषिका दिवस मना रहे है ! उन्होंने कहा कि इसके लिए फ्रीडम फाइटर को कॉल करके बुलाया गया था जिन्होंने अपना दर्द बताया जिससे हम और ज्यादा देस भावना जागी है !






