सिरसा 15 अगस्त ( TSN)- हर वर्ष की भांति जिला स्तरीय 78 वा स्वतंत्रता दिवस समारोह सिरसा के शहीद भगत सिंह स्टेडियम में पूरे उत्साह व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने ध्वजारोहण किया। राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने मार्च पास्ट की सलामी ली। सांस्कृतिक कार्यक्रम व पीटी शो का आयोजन किया गया, जिसमें स्कूली बच्चों ने भाग लिया । परेड में महिला पुलिस, पुरुष पुलिस, होम गार्ड्स व सकॉउंटस् की टुकड़ियों ने परेड में भाग लिया ।
इस मौके पर राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने शहीदों के परिवारों को भी सम्मानित किया।समारोह को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने प्रदेशवासियों और देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी और कहा कि आज हम उन वीर शहीदों को सलाम करते है जिनकी कुर्बानी की वजह से आज हम खुली हवा में साँस ले रहे है। उन्होंने इस अवसर पर केंद्र व हरियाणा सरकार की उपलब्धियां भी गिनवाई। उन्होंने कहा कि आज केंद्र और हरियाणा सरकार की कुशल नीतियों के कारण ही देश और प्रदेश के लोगों को सीधा लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार लगातार हर वर्ग के लोगों के हितों को ध्यान में रखकर ही काम कर रही है। उन्होंने कहा कि देश में पीएम नरेंद्र मोदी और प्रदेश में सीएम नायब सिंह सैनी के कुशल नेतृत्व में समान काम समान विकास हो रहा है जिससे हर वर्ग खुशहाल हो रहा है। सुभाष बराला ने कहा कि हर घर तिरंगा के कार्यक्रम से पूरे देश भर में युवाओं में देशभक्ति की भावना पैदा हुई है। आज हम सभी देशभक्तों की देश के प्रति की गई कुर्बानी को याद करते है।







