सोनीपत, 14 अगस्त :-भारतीय हॉकी टीम ने लगातार दूसरे ओलंपिक में कांस्य पदक जीत कर देश का नाम रोशन कर किया, और सोनीपत के मयूर विहार के रहने वाले अभिषेक नैन का प्रदर्शन इस ओलंपिक में बेहतरीन रहा अपने फील्ड गोलों से अभिषेक ने पूरी दुनिया की निगाहे अपने ऊपर खींची और आज अभिषेक का सोनीपत पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया.वहीं विनेश फोगाट पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि हम दुआ कर रहे हैं कि उनको आज पदक मिले जिसके लिए उन्होंने मेहनत की है।
पहले तो भारतीय हॉकी टीम की आन बान शान सुमित का उनके ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया तो अब मयूर विहार के रहने वाले अभिषेक नैन का शहर वासियों ने जोरदार स्वागत किया और अभिषेक भी आपने इस स्वागत को देखकर गदगद नजर आए, आपको बता दे कि अभिषेक नैन ने पेरिस ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम में सेंट्रल फॉरवर्ड की भूमिका को बेहतरीन तरीके से निभाया और देश के लिए फील्ड गोलों से सभी का ध्यान अपनी हॉकी स्टिक की और खींचा, अभिषेक नैन ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि मेरा सपना देश के लिए गोल्ड मेडल जीतने का था लेकिन वो अधूरा रह गया है, सेमीफाइलन की हार से सभी खिलाड़ियों पर मानसिक तनाव था लेकिन ब्रॉन्ज मेडल मैच में हमने शानदार खेल दिखाया और हम जीते लेकिन कुछ गलतियों के कारण हम सेमीफाइनल हार गए लेकिन आगामी ओलंपिक में देश के लिए मेडल जीतने का सपना है, अभिषेक नैन ने विनेश फोगाट प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हम उनके के लिए मेडल की दुआ कर रहे हैं वो एक शानदार खिलाड़ी है।







