Home Haryana हरियाणा के CM खट्टर ने महेंद्रगढ़ के इस गांव को दी सौगात,...

हरियाणा के CM खट्टर ने महेंद्रगढ़ के इस गांव को दी सौगात, CHC की नई बिल्डिंग बनाने को मंजूरी

202
0

महेंद्रगढ़ (एकता): हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने जिला महेंद्रगढ़ के गांव नांगल सिरोही को बड़ी सौगात दी है। बता दें कि शुक्रवार को महेंद्रगढ़ में मुख्यमंत्री ने जन संवाद कार्यक्रम में ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। मीडिया सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री का महेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र में पहुंचने पर पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा ने पगड़ी बांधकर अभिनंदन किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नांगल सिरोही वीरों की भूमि है और वे राज्य सरकार की ओर से वीर सपूतों को सलाम करते हैं। उन्होंने कहा कि आधारभूत ढांचागत विकास के लिए जन सेवा में हरियाणा सरकार अपना धर्म निभा रही है। उन्होंने कहा कि आयुष्मान चिरायु योजना के माध्यम से 1 लाख 80 हजार रुपए तक की वार्षिक आय वाले परिवारों को 5 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज दिया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार पढ़े-लिखे युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान कर रही हैं। अब तक सरकार की ओर से 1 लाख 4 हजार योग्य युवाओं को मेरिट के आधार पर रोजगार दिया जा चुका है। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा कि मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना के साथ ही पीपीपी के तहत आटो मोड से बनी वृद्धावस्था सम्मान भत्ता योजना शुरू होगी। हरियाणा के पात्र लाभार्थियों को भी कार्ड देकर योजना के उद्देश्य से अवगत कराया। वहीं गांव के 26 मई को जन्मे बच्चों को मंच पर बुलाकर उन्हें जन्मदिन की बधाई देते हुए आशीर्वाद दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here