Home Ambala अंबाला में 806 ग्राम हेरोइन के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, अमृतसर से...

अंबाला में 806 ग्राम हेरोइन के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, अमृतसर से नशे की खेप लाने का आरोप

6
0

अंबाला-:अंबाला में नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सीआईए-2 की टीम ने 806 ग्राम हेरोइन के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सोनू और बादल के रूप में हुई है,जो अंबाला कैंट के रहने वाले बताए जा रहे हैं।पुलिस के मुताबिक,दोनों आरोपी अमृतसर से कार के जरिए हेरोइन की खेप लेकर अंबाला पहुंचे थे।बरामद नशे की कीमत करोड़ों रुपये बताई जा रही है।

अंबाला सीआईए-2 पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार, आरोपियों के कब्जे से 806 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है।दोनों आरोपी अंबाला कैंट के रहने वाले बताए जा रहे हैं।पुलिस जांच के मुताबिक,आरोपी पंजाब के अमृतसर से कार में हेरोइन की खेप लेकर अंबाला पहुंचे थे।शुरुआती जांच में पुलिस को आशंका है कि नशे की यह खेप पंजाब में पाकिस्तान सीमा से जुड़े रास्ते के जरिए पहुंची हो सकती है।हालांकि,इस पहलू की अभी जांच की जा रही है।पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर रही है,ताकि हेरोइन की सप्लाई के स्रोत और अंबाला में इसकी डिलीवरी किसे की जानी थी,इसका पता लगाया जा सके। साथ ही पुलिस इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाने में भी लगी है।बरामद 806 ग्राम हेरोइन की कीमत करोड़ों रुपये बताई जा रही है। मामले में आगे की जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here