करनाल, 7 दिसंबर – रेलवे रोड स्थित सावित्री लान में दो चोरों ने लाखों रुपए के दुल्हन के गहनो से भरे बैग पर हाथ साफ कर दिया। शादी कार्यक्रम में दो चोर पहले से ही रैकी कर रहे थे। मौका मिलते ही उन्होंने वारदात को अंजाम दे दिया।वहीं शिकायत के बाद पुलिस जांच में जुट गई है.
दुल्हन के भाई ने बताया कि उनकी माता के पास एक थैले में गहनों से भरा बैग था.जिसमे दुल्हन के लड़की व लड़के वालो की तरफ से दिए गए 10 तोले सोना व चांदी के गहनों सहित शगुन के लिफाफे व कुछ नगदी भी थे।जैसे ही उनकी माता को परिजन फ़ोटो के लिए कह रहे थे या यूं कहें कि सावधानी हटी,दुर्घटना घटी ओर एक चोर ने गहनों से भरे बैग पर अपना हाथ साफ कर दिया। चोर ने उसे अपने मेहरून रंग के बेलेजर के नीचे छिपा के अपने कंधे पर टांग लिया और लान से बाहर निकल गया और दूसरा एक अन्य संदिग्ध उसका साथी जो उससे पहले लान से बाहर निकल गया।इस घटना को अंजाम देने के बाद चोरों के फरार होने की तस्वीरे सीसीटीवी में कैद हो गई है। दुल्हन के भाई ने लान संचालकों पर भी आरोप लगाए हैं.उन्होंने कहा कि इतने बड़े लान के अंदर मात्र चार ही कैमरे लगाए गए हैं जो ना काफी हैं। अगर और ज्यादा कैमरे होते तो घटना की ओर भी जानकारियां जुटाई जा सकती थी।
वही सीआईए की टीम से जांच अधिकारी ने बताया कि चोरी की वारदात की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे है। साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। जल्दी ही आरोपियों को गिरफ्त में लिया जाएगा।उन्होंने बताया कि पीड़ित परिजनों द्वारा 10 तोले सोना चांदी व नगदी की चोरी होने की शिकायत दी गई है, जांच जारी है।







