Home Business/Education सरकारी स्कूल के टीजीटी शिक्षक अशोक कुमार सस्पेंड, प्राचार्य से दुर्व्यवहार के...

सरकारी स्कूल के टीजीटी शिक्षक अशोक कुमार सस्पेंड, प्राचार्य से दुर्व्यवहार के आरोप

228
0

जींद | जिले के राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल, डिफेंस कॉलोनी में कार्यरत टीजीटी शिक्षक अशोक कुमार पर बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की गई है। प्राचार्य के साथ दुर्व्यवहार के आरोपों के चलते शिक्षा विभाग ने उन्हें सस्पेंड कर दिया है।

प्राथमिक शिक्षा निदेशक द्वारा जारी सस्पेंशन आदेश में अशोक कुमार का मुख्यालय अब रेवाड़ी स्थित जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी (DEEO) कार्यालय निर्धारित किया गया है।

सूत्रों के अनुसार, स्कूल प्राचार्य ने शिक्षक के खिलाफ दुर्व्यवहार की शिकायत की थी, जिस पर विभाग ने जांच कमेटी गठित की। कमेटी की जांच में अशोक कुमार दोषी पाए गए, जिसके आधार पर उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजी गई। इसके बाद विभाग ने तत्काल प्रभाव से निलंबन के आदेश जारी कर दिए। शिक्षा विभाग का कहना है कि अनुशासनहीनता और अनुचित आचरण को किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here