Home Ambala अंबाला में बाढ़ आपदा से निपटने की तैयारी तेज, प्रशासन ने किया...

अंबाला में बाढ़ आपदा से निपटने की तैयारी तेज, प्रशासन ने किया मॉक ड्रिल अभ्यास

2
0

अंबाला-:मानसून सीजन को लेकर अंबाला प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है।संभावित बाढ़ जैसी आपदा से निपटने के लिए आज अंबाला में बड़े स्तर पर मॉक ड्रिल आयोजित की गई। इस अभ्यास में प्रशासन,पुलिस,फायर ब्रिगेड,स्वास्थ्य विभाग,आर्मी और एनडीआरएफ की टीमों ने संयुक्त रूप से हिस्सा लिया। मॉक ड्रिल के जरिए आपदा के समय राहत और बचाव कार्यों की तैयारियों को परखा गया।

अंबाला में आयोजित इस मॉक ड्रिल के दौरान बाढ़ की काल्पनिक स्थिति तैयार की गई,ताकि विभिन्न एजेंसियों की कार्यप्रणाली और आपसी तालमेल की जांच की जा सके।अभ्यास के दौरान रेस्क्यू टीमों ने बाढ़ प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने की प्रक्रिया को प्रदर्शित किया।नावों और राहत उपकरणों की मदद से लोगों को बाहर निकाला गया,जबकि मेडिकल टीमों ने मौके पर घायलों को प्राथमिक उपचार देने का अभ्यास किया।इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने राहत कार्यों में इस्तेमाल होने वाले संसाधनों और आपातकालीन व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया। अधिकारियों का कहना है कि मानसून के दौरान किसी भी चुनौती से निपटने के लिए सभी विभागों को अलर्ट मोड पर रखा गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here