Home Haryana जींद में किसानों ने किया हंगामा: नहीं भरा 10 हजार का चालान,...

जींद में किसानों ने किया हंगामा: नहीं भरा 10 हजार का चालान, पढ़िए क्या था मामला

162
0

जींद (एकता) : हरियाणा के जींद में ट्रैफिक थाने के बाहर पंजाब और हरियाणा के किसानों का हंगामा देखने को मिला। तीन ट्रैक्टरों का चालान काटने पर किसानों ने जमकर नारेबाजी की। बता दें कि यह चालान ऊंची आवाज में म्यूजिक बजाने पर हुआ। हालांकि डीएसपी ने किसानों को समझाकर मामला शांत कराया है। लेकिन किसानों ने स्पीकर का 10 हजार रुपए चालान भरने से मना कर दिया। किसान थाने में ही धरने पर बैठ गए तो पुलिस ने बाद में ट्रैक्टरों को छोड़ दिया। बता दें कि रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक लाउड स्पीकर पर गाने बजाने पर सुप्रीम कोर्ट की रोक है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here