Home Haryana नौतपा शुरू होते ही बढ़ेगी गर्मी, डॉक्टरों ने दी सतर्क रहने की...

नौतपा शुरू होते ही बढ़ेगी गर्मी, डॉक्टरों ने दी सतर्क रहने की सलाह

4
0

बलिन्द्र कुमार, कैथल। देश के कई हिस्सों में इन दिनों भीषण गर्मी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। उत्तर भारत और दिल्ली-एनसीआर समेत कई क्षेत्रों में लोग तेज धूप और गर्म हवाओं से परेशान हैं। हालांकि बीच-बीच में आंधी और हल्की बारिश से कुछ राहत जरूर मिल रही है, लेकिन अब नौतपा की शुरुआत के साथ तापमान में और बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है।

इस वर्ष नौतपा 25 मई से शुरू होकर 3 जून तक रहेगा। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार नौतपा वह समय होता है, जब सूर्य रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करता है। इस दौरान सूर्य की किरणें सीधे पृथ्वी पर पड़ती हैं, जिससे गर्मी का प्रभाव काफी बढ़ जाता है। यही वजह है कि इन नौ दिनों को साल का सबसे गर्म दौर माना जाता है।

वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. महेंद्र सिंह शाह ने बताया कि नौतपा के दौरान लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत होती है। तेज धूप और लू के कारण डिहाइड्रेशन, चक्कर आना, कमजोरी और हीट स्ट्रोक जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं। उन्होंने लोगों को दोपहर के समय घर से बाहर निकलने से बचने, अधिक मात्रा में पानी पीने और हल्का भोजन करने की सलाह दी।

डॉक्टरों का कहना है कि बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को इस दौरान ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों से धूप में निकलते समय सिर को ढकने और शरीर में पानी की कमी न होने देने की अपील की है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here