Home Haryana अंतराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव पर जर्मनी से आई इंजीनियर को गीता भेंट...

अंतराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव पर जर्मनी से आई इंजीनियर को गीता भेंट कर किया सम्मानित

150
0
कुरुक्षेत्र, 7 दिसंबर –अंतराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव का इन दिनों कुरुक्षेत्र में आयोजन किया जा रहा है. इस धार्मिक संगम में हरियाणा की संस्कृति की झलक भी देखने को मिल रही है.वहीं आस्था और श्रद्धा से देश विदेश के लोग भी यहां पहुंच रहे हैं. इस कड़ी में शुक्रवार को षडदर्शन साधु समाज की ओर से गीता महायज्ञ में अप्रवासी भारतीयों ने यज्ञ में आहुतियां डालीं।
अंतराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव के अवसर पर षडदर्शन साधु समाज के मुख्यालय श्रीअवधूत आश्रम नरकातारी पर संत समाज द्वारा गीता महोत्सव पर विश्व कल्याण सुख शांति के लिए गीता महायज्ञ में आहुतियां डाली जा रही है।इसमें संत महामंडल की अध्यक्ष महामंडलेश्वर 1008 स्वामी विद्यागिरि महाराज, षडदर्शन साधु समाज के संरक्षक महंत बंशी पुरी जी महाराज के मार्गदर्शन में अध्यक्ष परमहंस ज्ञानेश्वर महाराज के सानिध्य में कई लोगों ने आहुतियां डाली। परमहंस ज्ञानेश्वर महाराज ने जर्मनी से आई इंजीनियर शिखा कुमारी को गीता भेंट कर सम्मानित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here