Home Ambala अंबाला में अनिल विज का बयान: ‘मन की बात’ से लेकर बंगाल...

अंबाला में अनिल विज का बयान: ‘मन की बात’ से लेकर बंगाल चुनाव और राहुल गांधी पर साधा निशाना

3
0

अम्बाला-:हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने आज प्रधानमंत्री मोदी की मन की बात कार्यक्रम को सुना इस दौरान उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी महीने के हर आखिरी रविवार को लोगों से मन की बात करते हैं और आज उन्होंने न्यूक्लियर एनर्जी और पवन चक्की की तरफ देश का ध्यान आकर्षित करने की कोशिश की उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने बांस को पेड़ की श्रेणी से अलग कर दिया है जिससे बांस की विभिन्न चीजें बन सके और जो पेड़ की वजह से रुकावट लगती थी वह ना लगे। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि आप लोग अपने-अपने घर में बांस से बनी कोई चीज लेकर जाएं ताकि नॉर्थ ईस्ट के लोगों को इससे ताकत मिले।

इस दौरान उन्होंने मैथमेटिक्स ओलंपिक के बारे में भी बताया कि हमारे बच्चे मैथमेटिक्स में कितने अच्छे हैं और बाहर से इनाम लेकर आए हैं, इसी दौरान अन्य मुद्दों के बारे में भी बताया है महात्मा बुद्ध का संदेश देश से निकलकर दुनिया के अलग-अलग देशों तक जा रहा है वहीं उन्होंने 1857 की क्रांति के बारे में भी बात की है जिसका शहीदी स्मारक अंबाला में बन रहा है। इस दौरान उन्होंने बताया कि 1857 की लड़ाई में किस-किस का योगदान रहा कहां-कहां लड़ाई लड़ी गई इन सबके बारे बताया गया और जल्द ही प्रधानमंत्री मोदी इसका उद्घाटन भी करेंगे।

कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि वेस्ट बंगाल का पहला चरण में जो चुनाव हुआ है जिसमें भारी संख्या में वोटिंग भी हुई है वो सब मोदी जी की लहर का असर है तभी इतनी संख्या में वोटिंग हुई है। वीज ने तंज कसते हुए कहा कि ममता मंच छोड़ कर नहीं भागी बल्कि 4 तारीख को बंगाल छोड़ कर भाग जाएगी।वही राहुल गांधी ने भाजपा और rss पर गंभीर आरोप लगाए है जिसे लेकर मंत्री विज ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि राहुल गांधी ने बिल्कुल सही कहा है क्योंकि भाजपा का धर्म और संस्कृति और राहुल गांधी का धर्म और संस्कृति दोनों अलग-अलग है भारतीय जनता पार्टी संस्कारी के राष्ट्रीय पर काम करती है लेकिन कांग्रेस के राहुल गांधी दूसरे देशों के लिए बात करते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here