Home Haryana गुरुग्राम पुलिस ने चलाया विशेष अभियान..देह व्यापार के लिए सड़क किनारे खड़ी...

गुरुग्राम पुलिस ने चलाया विशेष अभियान..देह व्यापार के लिए सड़क किनारे खड़ी महिलाओं को पकड़ा

116
0
Gurugram,10 April —गुरुग्राम पुलिस ने देर रात को अभियान चलाकर देह व्यापार के लिए सड़क किनारे खड़ी महिलाओं, युवतियों को काबू कर लिया। हालांकि पुलिस के हत्थे चढ़ी 23 महिलाओं और युवतियों को पुलिस ने चेतावनी देकर छोड़ दिया। दरअसल डीसीपी वेस्ट करण गोयल के नेतृत्व में एक विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान सड़क किनारे कुछ महिलाएं, युवतियां संदिग्ध दिखाई दी। ऐसे में उन्हें काबू किया गया।
वही पुलिस प्रवक्ता संदीप की मानें तो जिस स्थान पर यह महिलाएं युवतियां खड़ी मिली उन स्थानों के जरिए देह व्यापार होने की सूचनाएं भी पुलिस को मिल रही थी। ऐसे में यहां से 23 महिलाओं, युवतियों को काबू किया गया और उन्हें चेतावनी दी गई कि वह दोबारा इस तरह की गतिविधियों में शामिल न हों। उनके कारण आसपास क्षेत्र का माहौल भी खराब हो रहा है। वहीं डीसीपी के निर्देश पर इन युवतियों, महिलाओं को शरण देने वाले होटल, रेस्टोरेंट, गेस्ट हाउस संचालकों को भी चेतावनी दी गई कि अगर वह भी इनका साथ देते हैं तो उनके खिलाफ भी संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया जाएगा।
होटल और गेस्ट हाउस संचालको को गुरुग्राम पुलिस ने दी चेतावनी
गुरुग्राम पुलिस की मानें तो ऐसी असमाजिक गतिविधियों में शामिल होने वाले पुरुषों/लड़कियों/महिलाओं के शहर के किसी भी स्थानों पर खड़े होने से वहां पर आसपास में काम करने वाले लोगों, आने-जाने वाले लोगों को भी काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है. ऐसे स्थान पर मनचलों की तादाद भी बढ़ने लगती है, जिससे सामाजिक माहौल खराब होता है। गुरुग्राम पुलिस द्वारा इस तरह की गतिविधियों को रोकने तथा आमजन को अच्छा माहौल प्रदान करने के लिए यह विशेष अभियान चलाया गया।गुरुग्राम पुलिस ने होटल व गेस्ट हाउस संचालकों को भी चेतावनी दी है कि वह किसी भी गैरकानूनी गतिविधि में अगर शामिल मिले तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी। पुलिस ने गेस्ट हाउस और होटल वालों को निर्देश देते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियों में शामिल महिलाओं, युवतियों को शरण देने वाले गेस्ट हाउस और होटल संचालको के खिलाफ एफआईआर भी की जायगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here