Home Haryana 5 दिन के भीतर एक फायरिंग और दो लूट की घटना से...

5 दिन के भीतर एक फायरिंग और दो लूट की घटना से सहमा यमुनानगर

147
0
यमुनानगर, 31 दिसंबर –5 दिन के भीतर यमुनानगर में लूटपाट और फायरिंग की घटनाओं से जिले के लोगों मैं डर पैदा हो गया है। लेकिन पुलिस अभी तक इन तीनों ही मामलों को सुलझा नहीं पाई है। शनिवार को कोट गांव में ज्वेलर्स से कैश और ज्वेलरी लूटकर तीन बदमाश फरार हो जाते हैं पुलिस अभी तक छानबीन में जुटी हुई है।
बदमाशों ने गन पॉइंट पर 15 लाख की की थी लूट
यमुनानगर में लूटपाट फायरिंग और आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। बदमाश लगातार पुलिस को चुनौती दे रहे हैं और पुलिस को ठेंगा दिखाकर बड़ी ही आसानी से वारदात को अंजाम देकर फरार हो रहे हैं। और पुलिस लाठी पीटती रह जाती है। 26 दिसंबर को खेड़ी लक्खा गांव में ट्रिपल मर्डर के शूटर्स को पुलिस अभी तक गिरफ्तार नहीं कर पाई है इसके बाद 28 दिसंबर को कोट गांव में ज्वेलर्स से गन पॉइंट पर बदमाश कैश और ज्वेलरी लूटकर फरार हो जाते हैं और पुलिस अभी तक सीसीटीवी कंगाल में ही जुटी है। अभी यह मामला पूरी तरह से शांत नहीं हुआ था कि कल देर रात यमुनानगर सिटी थाना से चंद कदम दूर ATM में पैसे जमा कराने आए एक व्यापारी से बदमाश पैसों से भरा थैला लेकर फरार हो जाते हैं। इन घटनाओं से यमुनानगर के लोगों में खौफ पैदा हो गया है। लेकिन यमुनानगर की पुलिस सोई हुई है और वह अपराधियों को पकड़ नहीं पा रही है।
शनिवार को पुलिस अभी तक नहीं लगा पाई सुराग
शनिवार को हुई इस लूटपाट के बाद छछरौली थाना पुलिस टीम बनाकर सीसीटीवी कंगाल रही है लेकिन अपराधियों तक अभी तक नहीं पहुंच पाई है। पीड़ित दुकानदार जसपाल ने बताया कि जैसे ही मैं दुकान बंद कर घर जाने लगा तो पीछे से तीन बदमाश गन पॉइंट पर मेरा पैसों और ज्वेलरी से भरा बैग लूट कर फरार हो गए। मैंने इसकी शिकायत पुलिस को दी है लेकिन अभी तक पुलिस किसी भी लुटेरे को पकड़ नहीं पाई है। छछरौली थाना प्रभारी रोहतास का कहना है कि हम इस केस में लगे हुए हैं और जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।लेकिन बड़ा सवाल यह है कि यमुनानगर में दिन प्रतिदिन वारदातें बढ़ती जा रही है और पुलिस को ठेंगा दिखाकर बदमाश आसानी से वारदात को अंजाम देकर फरार हो रहे हैं। एक तरफ लोगों में डर का माहौल है तो दूसरी तरफ पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठ रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here