Home Palwal पलवल में अंबेडकर जयंती कार्यक्रम: उत्कर्ष चौधरी ने युवाओं को दिया आगे...

पलवल में अंबेडकर जयंती कार्यक्रम: उत्कर्ष चौधरी ने युवाओं को दिया आगे बढ़ने का संदेश

16
0

पलवल-:पलवल जिले के गांव कुशक में बी आर अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्ण पाल गुज्जर के भतीजे एवं युवा भाजपा नेता उत्कर्ष चौधरी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उत्कर्ष चौधरी ने युवाओं से आह्वान किया कि वे बाबा साहब के जीवन से प्रेरणा लें और शिक्षा,समानता तथा समाज सेवा के रास्ते पर आगे बढ़ें। उन्होंने कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर का जीवन संघर्ष और उपलब्धियों का प्रतीक है, जो आज भी नई पीढ़ी को दिशा देता है।इस दौरान ग्राम पंचायत कुशक के सरपंच और ग्रामीणों ने क्षेत्र के विकास से जुड़ी कई मांगें उनके समक्ष रखीं। इन मांगों पर प्रतिक्रिया देते हुए उत्कर्ष चौधरी ने आश्वासन दिया कि सभी मुद्दों को केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर के माध्यम से सरकार तक पहुंचाया जाएगा और उन्हें प्राथमिकता के आधार पर पूरा करवाने का प्रयास किया जाएगा।वहीं,हरियाणा में होने वाले नगर निकाय चुनावों को लेकर भी उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने विश्वास जताया कि आगामी चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को प्रदेशभर में जीत हासिल होगी।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों और युवाओं की भागीदारी देखने को मिली। इस मौके पर पंचायत प्रतिनिधियों ने सामाजिक एकता और विकास के लिए मिलकर काम करने का संकल्प भी लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here