Home Ambala कैबिनेट मंत्री अनिल विज का 73वां जन्मदिन: अंबाला में कार्यकर्ताओं ने धूमधाम...

कैबिनेट मंत्री अनिल विज का 73वां जन्मदिन: अंबाला में कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया जश्न

16
0

अम्बाला /15 मार्च -:हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज का 73वां जन्मदिन अंबाला में उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। सुबह से ही उनके निवास स्थान पर समर्थकों और कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ पड़ी। लोग लंबी कतारों में लगकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं और उनकी अच्छी सेहत तथा लंबी उम्र की कामना कर रहे हैं। इस मौके पर बीजेपी कार्यालय के बाहर भंडारे का भी आयोजन किया गया,जहां कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर करते हुए नाच-गाकर जश्न मनाया।

हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज के 73वें जन्मदिन के अवसर पर अंबाला में खास उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही उनके निवास पर समर्थकों और बीजेपी कार्यकर्ताओं का तांता लगा रहा।लोग लाइन में लगकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं और उनकी लंबी उम्र व अच्छे स्वास्थ्य की कामना कर रहे हैं।जन्मदिन के इस मौके पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाते हुए नाच-गाना किया और भंडारे का आयोजन भी किया गया। कार्यकर्ताओं का कहना है कि यह दिन उनके लिए बेहद खास होता है और वे हर साल इस दिन का बेसब्री से इंतजार करते हैं।समर्थकों ने कहा कि अनिल विज के नेतृत्व में अंबाला कैंट में काफी विकास कार्य हुए हैं और शहर की तस्वीर बदली है।इसी वजह से लोग बड़ी संख्या में उन्हें बधाई देने पहुंचे और उनके स्वस्थ व दीर्घायु जीवन की प्रार्थना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here