Home Ambala ऊर्जा मंत्री अनिल विज का जन्मदिन सेवा और उत्साह के साथ मनाया...

ऊर्जा मंत्री अनिल विज का जन्मदिन सेवा और उत्साह के साथ मनाया गया, भंडारे व सामाजिक कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

12
0

ऊर्जा मंत्री अनिल विज का जन्मदिन सेवा और उत्साह के साथ मनाया गया, भंडारे व सामाजिक कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

अम्बाला/ 15 मार्च – हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज का जन्मदिन रविवार को अम्बाला में उत्साह और सामाजिक सेवा के माहौल में मनाया गया। सुबह से ही प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से समर्थक, कार्यकर्ता और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि उनके निवास पर पहुंचकर उन्हें शुभकामनाएं देते रहे।

दिनभर उनके आवास पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों की धुन पर खुशी जताई और कई लोगों ने फूलों के गुलदस्ते तथा मालाएं भेंट कर मंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला।जन्मदिन के अवसर पर प्रदेश के कई नेताओं और जनप्रतिनिधियों ने भी उन्हें शुभकामनाएं दीं। हरियाणा के राज्यपाल असीम घोष , केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर तथा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सहित कई मंत्रियों और विधायकों ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लोगों का स्नेह और विश्वास ही उनके लिए सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि जनता से मिलने वाला यह प्रेम उन्हें समाज की सेवा के लिए निरंतर प्रेरित करता है।इस अवसर पर कई कार्यकर्ताओं और संगीत समूहों ने गीत और शुभकामना संदेश प्रस्तुत किए। वहीं, उनके परिवार के सदस्यों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया और उनकी नातिन वान्या ने कविता सुनाकर कार्यक्रम को खास बना दिया।

जन्मदिन के मौके पर अम्बाला छावनी में विभिन्न स्थानों पर भंडारे और धार्मिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। पार्टी कार्यकर्ताओं और सामाजिक संगठनों ने लोगों को प्रसाद और भोजन वितरित किया।इसके अलावा सिविल अस्पताल अम्बाला छावनी में संचालित रोटी बैंक ने मरीजों को फल वितरित करने की स्थायी पहल भी शुरू की, जिसे मंत्री अनिल विज ने सराहते हुए इसे समाज सेवा की महत्वपूर्ण पहल बताया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here