नूंह (एकता): हरियाणा में इंटरनेट बंद होने से डीजल-पेट्रोल भरवाने में लोगों की मुश्किलें बढ़ी हुई हैं। बता दें कि जुनैद-नासिर हत्याकांड में शांति व्यवस्था को कायम रखने के लिए हरियाणा सरकार द्वारा इंटरनेट सेवाओं को बंद किया गया है, ताकि आम नागरिक पर पड़ न पड़े। इंटरनेट सेवा बंद होने की वजह से लोगों को पेट्रोल पंप पर डीजल भरवाने में भी दिक्कत आ रही हैं। ज्यादातर सिस्टम इंटरनेट व्यवस्था से जुड़ा हुआ है। इसलिए एटीएम कार्ड, फोन पे इत्यादि सुविधाओं का लाभ इंटरनेट बंद होने की वजह से उपभोक्ता नहीं उठा रहे हैं। दूसरी बात यह है कि बैंकों में भी कामकाज प्रभावित हो रहा है।
सरकार ने इंटरनेट सेवाओं पर आगामी 28 फरवरी रात 12 बजे तक रोक लगाई हुई है। बच्चों की पढ़ाई पर भी इसका बुरा असर पड़ रहा है। बोर्ड परीक्षा में भी हरियाणा में शुरू हो चुकी हैं। शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए बच्चों को सरकार द्वारा टेबलेट वितरित किए गए, लेकिन इंटरनेट सेवाएं बंद होने के कारण बच्चे इसका उपयोग नहीं कर पा रहे हैं। इलाके के लोगों ने सरकार से मांग की है कि जल्द से जल्द इंटरनेट सेवाओं को बाहर किया जाए ताकि किसी प्रकार की कोई दिक्कत आम नागरिक को क्षेत्र में ना हो। जहां तक सुरक्षा का सवाल है तो जिले में पूरी तरह से शांति व्यवस्था कायम है। इतना जरूर है कि जुनैद तथा नासिर हत्याकांड को लेकर इलाके के लोग जगह-जगह धरना प्रदर्शन कर रहे हैं और हत्यारों को जल्द से जल्द पकड़ने तथा सजा दिलाने की मांग कर रहे हैं।







