करनाल (अंकुर कपूर): हरियाणा की राजनीति में कहीं ना कहीं एनसीपी अब सक्रिय होती नजर आ रही है। हरियाणा के करनाल में सोमवार को NCP के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार पहुंचे। प्रदेश अध्यक्ष मराठा वीरेंद्र वर्मा ने उनका जोरदार स्वागत किया। वहीं पत्रकारों से बातचीत में पवार ने कहा कि करनाल में NCP 19 मार्च को रैली करने जा रही है। अभी इस बारे में कुछ भी कहना ठीक नहीं है।
बता दें कि शरद पवार तीन बार मुख्यमंत्री रहे चुके हैं और कृषि मंत्री व रक्षा मंत्री की जिम्मेदारी भी निभा चुके हैं। जानकारी के मुताबिक राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर उन्होंने कहा कि जहां से भी राहुल गांधी की यात्रा निकली, उन्होंने अपने सूत्रों से उसके विषय में जानकारी ली थी। राहुल को लोगों को बड़ा समर्थन मिला है।
कई सालों से राजनीति के क्षेत्र में राहुल गांधी के विषय में जो बातें कही जाती रही है, उनमें कोई सच्चाई नहीं है। एनसीपी हरियाणा में चुनाव लड़ेगी या नहीं, इस सवाल पर पवार ने कहा कि हरियाणा में एनसीपी चुनाव जरूर लड़ेगी। सभी सीटों पर ना सही लेकिन कुछ सीटों पर जरूर हाथ आजमाएगी।







