Home Haryana मार्च की शुरुआत में ही चढ़ा पारा, हरियाणा के 7 शहरों में...

मार्च की शुरुआत में ही चढ़ा पारा, हरियाणा के 7 शहरों में तापमान 33°C के पार

18
0

चंडीगढ़ | हरियाणा में मार्च की शुरुआत के साथ ही गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। प्रदेश के कई जिलों में तापमान तेजी से बढ़ रहा है और अधिकतम पारा 35 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो से तीन दिनों तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान बीच-बीच में हल्की बादलवाही देखने को मिल सकती है, हालांकि बारिश के फिलहाल कोई आसार नहीं हैं।

मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक राज्य के सात शहरों में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया है। इनमें पलवल सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा भिवानी में 34.2 डिग्री, नूंह में 33.6 डिग्री, हिसार और नारनौल में 33.5-33.5 डिग्री तथा महेंद्रगढ़ में 33.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। वहीं गुरुग्राम क्षेत्र के कुछ हिस्सों में भी पारा 33 डिग्री के पार पहुंच गया।

दिन के साथ-साथ रात के तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। प्रदेश के अधिकांश जिलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस करनाल में दर्ज किया गया। इसके अलावा चंडीगढ़ में 13.8 डिग्री, गुरुग्राम में 12.9 डिग्री, रोहतक में 15.8 डिग्री और हिसार में 16.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि 8 मार्च तक प्रदेश में मौसम आमतौर पर शुष्क लेकिन परिवर्तनशील बना रहेगा। लगातार बढ़ते तापमान के चलते आने वाले दिनों में गर्मी और तेज होने की संभावना जताई जा रही है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here