Home Haryana कुरुक्षेत्र के प्रतापगढ़ में प्रवासी भारतीयों का ग्रामीणों ने किया सम्मान

कुरुक्षेत्र के प्रतापगढ़ में प्रवासी भारतीयों का ग्रामीणों ने किया सम्मान

17
0

कुरुक्षेत्र | कुरुक्षेत्र जिले के गांव प्रतापगढ़ में अमेरिका से आए अप्रवासी भारतीय समाजसेवी एवं व्यवसायी जसबीर सैनी और नरेंद्र जोशी का ग्रामीणों ने गर्मजोशी के साथ भव्य स्वागत किया। गांव पहुंचने पर पंचायत प्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने उनका अभिनंदन करते हुए फूलमालाएं पहनाकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर गांव प्रतापगढ़ के सरपंच प्रदीप कुमार के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। समारोह में पंच रोहित कुमार, दीपक कुमार, रामसरन सहित ग्राम पंचायत के कई सदस्य भी शामिल हुए। कार्यक्रम में आसपास के गांवों से भी लोग पहुंचे और अतिथियों का स्वागत किया।

लाडवा क्षेत्र के गांव छापरा से शिवम सैनी, बलिंदर सिंह, शुभम सैनी और गौरांग सिंगला विशेष रूप से कार्यक्रम में पहुंचे। उन्होंने भी अमेरिका से आए दोनों प्रवासी भारतीयों का अभिनंदन करते हुए उन्हें समाज सेवा के क्षेत्र में प्रेरणास्रोत बताया।

कार्यक्रम के दौरान सरपंच प्रदीप कुमार ने कहा कि अमेरिका के बोस्टन में रह रहे जसबीर सैनी लंबे समय से सामाजिक कार्यों में सक्रिय हैं और उन्होंने गांव व समाज के विकास के लिए समय-समय पर सहयोग दिया है। उन्होंने कहा कि प्रवासी भारतीयों का अपने गांव और समाज से जुड़ाव सभी के लिए प्रेरणादायक है।

ग्रामीणों ने भी दोनों अतिथियों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि विदेश में रहते हुए भी वे अपने गांव और क्षेत्र की बेहतरी के लिए प्रयास करते रहते हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य और समाज सेवा के कार्यों के लिए शुभकामनाएं दीं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here