Home Crime नहर में चुन्नी से बंधे युवक-युवती के शव मिलने से मचा हड़कंप,...

नहर में चुन्नी से बंधे युवक-युवती के शव मिलने से मचा हड़कंप, मौत की गुत्थी में उलझी पुलिस

216
0

फतेहाबाद (एकता): फतेहाबाद के टोहाना में नहर में युवक-युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई है। बता दें कि घटना को देखकर हर किसी के हाथ-पैर फूल गए। मीडिया सूत्रों के अनुसार युवती की टांग को चुन्नी से युवक के पांव से बांधा हुआ था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही पुलिस की टीम ने मामला संदिग्ध होने की वजह से सीन ऑफ क्राइम फतेहाबाद की टीम को भी सूचना दी है। दोनों के शव नहर से बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाए गए।

मृतक शवों की उम्र करीब 25 से 27 साल के बीच की बताई जा रही है। पुलिसकर्मी ने बताया कि ग्रामीणों से फतेहाबाद ब्रांच नहर में युवक-युवती का शव मिलने की सूचना मिली थी। पुलिस इस मामले में प्रेम-प्रसंग सहित कई पहलूओं पर जांच कर रही है। खास बात यह थी कि इस समय नहर में पानी कम था जिसकी वजह से शव नजर आए। मृतक युवक की पहचान टोहाना के वार्ड नंबर 19 निवासी 18 वर्षीय अजय सैनी के तौर पर हुई है जबकि मृतक युवती भी इसी वार्ड रहने वाली 19 वर्षीय गुरुमन थी। पुलिस को पता चला है कि दोनों सोमवार शाम 5 बजे से घर से लापता थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here