Home Rohtak कांग्रेस का मनरेगा विरोध: पूरे देश में एक दिन का उपवास, हुड्डा...

कांग्रेस का मनरेगा विरोध: पूरे देश में एक दिन का उपवास, हुड्डा ने सरकार पर साधा निशाना

16
0

Rohtak,11 January-:पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने मनरेगा में बदलाव को लेकर केंद्र और राज्य सरकार पर जमकर आलोचना की है।रोहतक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के एक दिन के उपवास में शामिल हुए हुड्डा ने आरोप लगाया कि पिछले पांच वर्षों में 8 लाख मनरेगा मजदूरों में से केवल 2,100 को ही काम मिला।

हुड्डा ने कहा कि भाजपा सरकार महात्मा गांधी द्वारा गरीब, दलित और पिछड़े वर्गों के लिए चलाई गई योजना को कमजोर कर रही है।उन्होंने बताया कि मनरेगा का केवल नाम बदला गया है,जबकि इसके वास्तविक क्रियान्वयन में गंभीर कमी आई है।पूर्व मुख्यमंत्री ने चेतावनी दी कि इस नीति के चलते ग्रामीण विकास और बड़े-बड़े प्रोजेक्ट प्रभावित होंगे। कांग्रेस ने इस मुद्दे को लेकर देशभर में आंदोलन और विरोध प्रदर्शन तेज कर दिए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here