Home Haryana हरियाणा सरकार ने बनेगें नए जिले, उपमंडल, तहसील और उप-तहसील..चार सदस्यीय कमेटी...

हरियाणा सरकार ने बनेगें नए जिले, उपमंडल, तहसील और उप-तहसील..चार सदस्यीय कमेटी का गठन

238
0
हरियाणा, 8 दिसंबर –हरियाणा सरकार ने नए जिले, उपमंडल, तहसील और उप-तहसील बनाने की दिशा में कार्य शुरू कर दिया है। सरकार ने इसके लिए एक चार सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। इस कमेटी की कमान कैबिनेट मंत्री कृष्णलाल पंवार को सौंपी गई है। इस कमेटी को तीन महीने के भीतर सरकार को अपनी रिपोर्ट सौंपनी होंगी।

कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर ही सरकार नए जिले, उपमंडल, तहसील और उप-तहसील बनाने की दिशा में आगे बढ़ेंगी। गौरतलब है कि हरियाणा में करनाल के असंध, सिरसा के डबवाली, गुरुग्राम के मानेसर, हिसार के हांसी व सोनीपत के गोहाना को लंबे समय से जिला बनाने की मांग की जा रही है। वर्तमान में हांसी और डबवाली पुलिस जिले हैं, जिससे इन्हें सामान्य जिला बनाने में ज्यादा दिक्कत नहीं होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here