Home Haryana पंचकूला से जजपा का भाजपा सरकार पर हमला, अपराध और बेरोजगारी का...

पंचकूला से जजपा का भाजपा सरकार पर हमला, अपराध और बेरोजगारी का मुद्दा उठा

66
0

Panchkula,18 December-:पंचकूला में आज जननायक जनता पार्टी (जजपा) द्वारा कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया,जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, प्रदेश अध्यक्ष बृज शर्मा और युवा जजपा प्रदेश अध्यक्ष ने शिरकत की। इस अवसर पर पार्टी नेतृत्व ने जुलाना में आयोजित जजपा की स्थापना दिवस रैली को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं और समर्थकों का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जजपा की असली ताकत उसका कार्यकर्ता है, जिसने हर परिस्थिति में पार्टी को मजबूत किया है। उन्होंने कहा कि स्थापना दिवस रैली ने यह साबित कर दिया है कि आज भी प्रदेश की जनता जजपा की नीतियों और विचारधारा पर भरोसा करती है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से संगठन को और अधिक मजबूत करने का आह्वान किया।इस दौरान दुष्यंत चौटाला ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हरियाणा में कानून-व्यवस्था की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है और अपराधों पर नियंत्रण करने में सरकार पूरी तरह नाकाम साबित हुई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हत्या, लूट और महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ते जा रहे हैं, जिससे आम जनता में भय का माहौल है।

पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश का किसान परेशान है, युवा बेरोजगारी से जूझ रहा है और मौजूदा सरकार जनता के मुद्दों पर पूरी तरह विफल रही है।उन्होंने रोहित धनखड़ मामले और दयानंद विश्वविद्यालय में हुई हालिया घटना का जिक्र करते हुए कहा कि ये घटनाएं सरकार की कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा करती हैं।दिग्विजय चौटाला की पुलिस सुरक्षा हटाए जाने के सवाल पर दुष्यंत चौटाला ने कहा कि यह पुलिस विभाग का आंतरिक मामला है और निर्णय उसी स्तर पर लिया जाता है।आगामी शीतकालीन सत्र को लेकर उन्होंने कहा कि सरकार को जनता से जुड़े गंभीर मुद्दों पर जवाब देना होगा। विधवा पेंशन, फैमिली आईडी और राशन कार्ड से जुड़ी समस्याओं ने आम लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं और जजपा इन मुद्दों को मजबूती से उठाती रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here