Ambala,10 April– हरियाणा में गर्मी का मौसम शुरू हो चुका है और खेतों में गेहूं की फसल पककर तैयार हो चुकी है.ऐसे में एक चिंगारी किसानों की कईं महीनों की मेहनत पर पानी फेर सकती है ! गेहूं के सीजन में अक्सर आगजनी की घटनाएं बढ़ जाती है और आग पर काबू पाने के लिए अंबाला फायर ब्रिगेड पूरी तरह से तैयार है ! फायर ब्रिगेड कर्मचारियों की छुट्टियां भी रद्द कर दी गई है ताकि किसी भी अप्रिय घटना से आसानी से निपटा जा सके !
गेहूं का सीजन शुरू होते ही कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द
गर्मी का सीजन आते ही तापमान में भारी बढौतरी देखने को मिलती है, उधर किसानों की गेहूं की फसल भी पककर तैयार हो चुकी है.इन दिनों में अक्सर आगजनी की घटनाएं बढ़ जाती है, जिसपर काबू पाने की लिए अंबाला फायर ब्रिगेड पूरी तरह से तैयार है. फायर ऑफिसर ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि अंबाला जिला में 36 फायर गाड़ियां मौजूद है जिसमें से 14 अंबाला कैंट में , 2बराड़ा में , 15 अंबाला शहर के अंदर वहीं पांच गाड़ियां नारायणगढ़ में है.इसके साथ ही टोटल स्टाफ की बात करे तो वो 68 का है ! उन्होंने बताया कि किसी भी दुर्घटना से निपटने के लिए हमारा स्टाफ पूरी तरह से तैयार है ! उन्होंने बताया कि जैसे ही गेहूं का सीजन शुरू होता है तो हम अपने कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर देते है ! उन्होंने बताया कि इस सीजन में ज्यादातर आगजनी की घटनाएं बहुत होती है इसी लिए स्टाफ की छुट्टियों को रद्द किया जाता है !






