रेवाड़ी (अंकुर कपूर): रेवाड़ी जिले के गुरुकुल में एक 10वीं के छात्र की शर्मनाक हरकत देखने को मिली। बता दें कि उसने पांचवी कक्षा के छात्र के साथ कुकर्म किया। गुरुकुल के ही दसवीं कक्षा के छात्र पर यह आरोप लगा है। जानकारी के मुताबिक झज्जर जिले के गांव के रहने वाले व्यक्ति का 9 साल का बेटा रेवाड़ी के गुरुकुल में पांचवी कक्षा का छात्र है।
आरोप है कि 14 फरवरी की देर शाम उसका बेटा ग्राउंड में खेलने के बाद टॉयलेट गया था जहां उसका पीछा करके 10वीं कक्षा में पढ़ने वाला छात्र भी पहुंचा। आरोपी छात्र ने टॉयलेट के अंदर घुसकर कुंडी लगा दी और पांचवी क्लास के छात्र के साथ घिनौनी हरकत की। विरोध करने पर आरोपी छात्र ने पीड़ित बच्चे को डराया धमकाया और कपड़े उतरवाकर वारदात को अंजाम दिया। इस मामले में पीड़ित ने गुरुकुल के शास्त्री और वार्डन को भी बताया था।
पीड़ित छात्र के पिता का आरोप है कि बेटे के बताने के बावजूद गुरुकुल ने इस घटना को दबाने की कोशिश की। शास्त्री ने उसके बेटे को घर पर घटना के बारे में जानकारी देने से जानकारी ना देने का दबाव बनाया था। पीड़ित छात्र के पिता भी सूचना पाकर मौके पर पहुंच गए और सदर पुलिस स्टेशन को मामले की जानकारी दी गई। इस मामले में शिकायत के आधार पर सदर थाना पुलिस ने पीड़ित छात्र के पिता की शिकायत पर पोक्सो एक्ट और धारा 370 के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।







