फतेहाबाद (एकता): फतेहाबाद जिले के भट्टू क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब एक शादी समारोह में गोली चली। बता दें कि इस घटना में महिला कुक की मौत हो गई। मीडिया सूत्रों के अनुसार यह घटना गांव बनमंदोरी की सरपंच रजनी के देवर की शादी में हुई। जहां एक रिश्तेदार ने गोली चलाई।
बता दें कि शादी में चली गोली के छर्रे 63 साल की महिला कुक को लगी। जैसे ही उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया तो वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मामले की सूचना मिलने पर भट्टू थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और परिजनों के बयान दर्ज किए। आगे की मामले की जांच पुलिस कर रही है।







