Home Kurukshetra सिंहपुरा के पास महिंद्रा XUV और ट्रैक्टर की भीषण टक्कर, चालक की...

सिंहपुरा के पास महिंद्रा XUV और ट्रैक्टर की भीषण टक्कर, चालक की मौत, 3-4 लोग घायल

16
0

कुरुक्षेत्र,गुरदीप सिंह गुजराल-:कुरुक्षेत्र के गांव सिंहपुरा के पास देर रात महिंद्रा XUV और ट्रैक्टर के बीच हुई भीषण सड़क दुर्घटना में वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई।हादसे में तीन से चार अन्य लोगों के घायल होने की सूचना है।दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।जानकारी के मुताबिक हादसा रात करीब 8 बजे के आसपास हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान सुरिंदर सिंह के रूप में हुई है।हादसे में घायल अन्य लोगों को भी चोटें आई हैं,जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

बताया जा रहा है कि दुर्घटना की सूचना रात में संबंधित अधिकारियों को फोन के माध्यम से दी गई थी।रात के समय मौके पर पहुंचना संभव नहीं हो सका। इसके बाद अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर हादसे की स्थिति का जायजा लिया और पूरे मामले की जानकारी जुटाई।पुलिस ने मृतक सुरिंदर सिंह के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।वहीं पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। हादसा ट्रैक्टर और XUV की टक्कर के कारण हुआ या इसके पीछे कोई अन्य वजह रही,इसकी जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here