Home Haryana हिसार अदालत में रामपाल की जमानत याचिका पर 25 सितंबर को फैसला

हिसार अदालत में रामपाल की जमानत याचिका पर 25 सितंबर को फैसला

139
0

हिसार |  पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट से हत्या के दो मुकद्दमों में राहत मिलने के बाद सतलोक आश्रम प्रमुख रामपाल ने अब देशद्रोह के मामले में हिसार की अदालत में जमानत याचिका दायर की है। सोमवार को पुलिस का जवाब दर्ज होने के बाद बहस पूरी हो गई। अदालत अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश परमिंदर कौर 25 सितंबर को इस मामले में फैसला सुनाएंगी।

इस मुकद्दमे में 980 से अधिक आरोपी शामिल हैं। हत्या के दो मामलों में हाल ही में हाईकोर्ट ने रामपाल की सजा निलंबित की थी।

मामले के अनुसार लगभग 19 साल पहले रोहतक के करौंधा आश्रम के समर्थकों और आर्य समाजियों के बीच हुए खूनी संघर्ष में एक युवक की हत्या हुई थी। इस मामले में रोहतक अदालत ने 14 जुलाई, 2014 को सुनवाई की थी।

रामपाल की सुनवाई हिसार की अदालत से वी.सी. (वीडियो कॉन्फ्रेंस) के माध्यम से होनी थी। सुनवाई के दौरान कोर्ट परिसर में हंगामा होने पर जिला बार एसोसिएशन ने अनिश्चितकालीन हड़ताल की और हाईकोर्ट में अदालत की अवमानना की याचिका दायर की। इसी याचिका के चलते रामपाल दो बार अदालत में पेश नहीं हुए, जिसके कारण 10 और 17 नवंबर 2014 को उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किए गए थे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here