पलवल (अंकुर कपूर): सीसीटीवी कैमरे में दिखाई दे रही यह तस्वीरें पलवल जिले के गांव मित्रोल के समीप स्थित एक ओयो होटल की है। जहां एक महीने पहले रात के समय तीन युवक कमरा लेने के लिए पहुंचे थे। लेकिन होटल संचालक ने कमरा खाली नहीं होने की बात कही थी। इसी बीच गुस्साए युवकों ने ओयो होटल में पहले तो ईंट पत्थरों से तोड़फोड़ शुरू कर दी और जब होटल संचालक से गेट खोलने के लिए कहा गया। जिस पर युवकों ने होटल पर अंधाधुंध गोलियां भी चलाई।

गनीमत यह रही कि गोली किसी को नहीं लगी और बेखौफ बदमाश इस वारदात को अंजाम देने के बाद बड़े आराम से मौके से फरार हो गए। जिसके बाद इस मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर टीम गठित करके दो युवकों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। सीआईए प्रभारी जंगशेर सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों ने अपने नाम नरेश व भगत सिंह उर्फ भगतू निवासी गांव मीत्रोल बताए हैं। जंगशेर सिंह ने बताया कि आरोपियों को अदालत में पेश करके रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि पकड़े गए आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल देसी कटटा और पिस्तोल बरामद की जाएगी।







