Home Faridabad सरसों की खरीद शुरू..किसान इस बार सरसों के रेट से खुश

सरसों की खरीद शुरू..किसान इस बार सरसों के रेट से खुश

170
0
फरीदाबाद, 24 मार्च-फरीदाबाद के बल्लभगढ़ मंडी में 18 मार्च से सरसों की खरीद शुरू हो गई है.वहीं किसान लगातार मंडी में अपनी फसल लेकर पहुंच रहे हैं.किसानों का कहना है कि इस बार सरकार द्वारा सरसों का रेट 5950 है. जिससे कि वह काफी खुश हैं.
वहीं कुछ किसानों का कहना है कि सरकारी रेट से अधिक प्राइवेट रेट है,तो वही कुछ किसानों का यह भी कहना है कि इस बार सरकार ने रेट काफी अच्छे रखे हैं. जिससे कि वह खुश है इसके अलावा किसानों का यह भी कहना है की मंडी कमेटी द्वारा किसानों के लिए सभी इंतजाम किए गए हैं ताकि अपनी फसल बेचने आए किसी भी किसान को कोई परेशानी न उठानी पड़े।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here