Home Haryana हरियाणा हाई अलर्ट पर, अंबाला में ड्रोन बैन, कांग्रेस ने सभी कार्यक्रम...

हरियाणा हाई अलर्ट पर, अंबाला में ड्रोन बैन, कांग्रेस ने सभी कार्यक्रम रद्द किए

166
0

चंडीगढ़ | भारत ने पहलगाम आतंकी हमले का करारा जवाब देते हुए सोमवार तड़के 1:05 से 1:30 बजे के बीच पाकिस्तान के खिलाफ ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नामक एयरस्ट्राइक को अंजाम दिया। वायुसेना ने इस ऑपरेशन के तहत पाकिस्तान में मौजूद 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाकर 100 से अधिक आतंकियों को मार गिराया।

इस कार्रवाई के बाद देशभर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। हरियाणा में अंबाला को हाई अलर्ट पर रखते हुए ड्रोन उड़ाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है और रेलवे स्टेशन व अन्य संवेदनशील स्थलों पर RPF की चेकिंग तेज कर दी गई है। कांग्रेस ने ‘संविधान बचाओ रैली’ के तहत होने वाले सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं।

पंजाब और हिमाचल में भी अलर्ट
पंजाब के 5 सीमावर्ती जिलों—अमृतसर, गुरदासपुर, पठानकोट, फाजिल्का और फिरोजपुर—में सभी स्कूल अगले आदेश तक बंद कर दिए गए हैं। करतारपुर कॉरिडोर को भी अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। पंजाब सीएम भगवंत मान और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने अपने तय कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं।

अमृतसर एयरपोर्ट से सभी उड़ानें रद्द कर दी गई हैं और इसे 10 मई शाम 5:30 बजे तक बंद कर दिया गया है। चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर भी उड़ानों पर रोक है। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने भी सभी दौरों को रद्द करते हुए शिमला में आपात बैठक बुलाई है और राज्य के प्रमुख टूरिस्ट स्थलों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here