Home Crime हिसार में हलवा-पूरी खाने से 20 से अधिक गायों की मौत

हिसार में हलवा-पूरी खाने से 20 से अधिक गायों की मौत

173
0

हिसार| हिसार में 20 से अधिक गायों की रहस्यमय मौत का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, गायों की मौत हलवा-पूरी खाने के बाद आफरा होने के कारण हुई। गौसेवा हैल्पलाइन समिति हिसार के संचालक सीता राम सिंगल ने बताया कि अमावस्या के अवसर पर लोगों ने धर्म और पुण्य कमाने के लिए गायों को हलवा-पूरी खिलाई, जिससे कई जगहों पर गायें मृत पाई गईं।

मृत गायें महावीर कालोनी, सैक्टर 1-4, सैक्टर 14, शांति नगर सहित अन्य क्षेत्रों में पाई गई हैं। सीता राम सिंगल ने कहा कि मृत गायों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि अलग-अलग जगहों से लगातार सूचनाएं मिल रही हैं। उन्होंने बताया कि कई बार एक ही गाय को अनेक परिवार हलवा-पूरी खिलाते हैं, जिससे उनका पेट प्रभावित हो जाता है।

पशु चिकित्सकों की सलाह

लुवास के वरिष्ठ पशु चिकित्सक निलेश सिंधु ने कहा कि तली हुई चीजें खाने से गायों में एसिडोसिस जैसी बीमारी हो सकती है। इससे गायों को सांस लेने में कठिनाई होती है और वे जमीन पर गिर जाते हैं। ऐसी स्थिति में तुरंत पशु चिकित्सक के पास ले जाना जरूरी है, वरना पशु की जान भी जा सकती है। उन्होंने चेतावनी दी कि गायों को केवल हरा चारा खिलाना चाहिए।यह घटना पशु संरक्षण और सुरक्षित पशु आहार के महत्व को उजागर करती है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here