Home Ambala अंबाला में अनिल विज ने कार्यकर्ताओं संग सेवा पखवाड़ा की रूपरेखा तैयार...

अंबाला में अनिल विज ने कार्यकर्ताओं संग सेवा पखवाड़ा की रूपरेखा तैयार की

117
0

Ambala,14 September -17 सितंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है और इस अवसर पर भाजपा देशभर में 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा मना रही है। इसी कड़ी में अंबाला में कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कार्यकर्ताओं की मीटिंग ली और मंडल स्तर पर 75 पौधे लगाने का संकल्प लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सेवा पखवाड़े में ब्लड डोनेशन कैंप, हेल्थ चेकअप, पौधारोपण और स्वच्छता जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

 

इसी बीच, बिहार कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक एआई जनरेटेड वीडियो साझा किया जिसमें पीएम मोदी और उनकी दिवंगत माता के बीच वार्तालाप दिखाया गया। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए अनिल विज ने कहा कि कांग्रेस के पास अब बोलने के लिए लोग और मुद्दे नहीं बचे हैं, इसलिए वह एआई का सहारा लेकर जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कांग्रेस को धोखेबाज पार्टी करार दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here