Kurukshetra, 12 April- ब्रह्मसरोवर तट पर स्थित प्राचीन श्री दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। मंदिर परिसर में हनुमान जी को 56 तरह का भोग लगाया गया, जिसमें जहां कई तरह की मिठाईयां शामिल रही तो वहीं कई तरह के फल भी मौजूद रहे। जबकि हनुमान जी को काफी लोकप्रिय चने व गुड भी इस 56 प्रकार के भोग में शामिल रहा।
हनुमान जन्मोत्सव के चलते मंदिर परिसर में अल सुबह से ही श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था। कोई हनुमान चालीसा पढ़कर हनुमान जी से अपने संकटों को दूर करने के लिए प्रार्थना करता रहा तो कोई अपनी मनोकामना पूरी होने के लिए हनुमान जी की पूजा अर्चना करने लगा।इसके अलावा मंदिर परिसर में ही सुंदरकांड पाठ का आयोजन भी किया गया, जिसमें भगवान हनुमान की स्तुति की गई। उन्होंने बताया कि मंदिर में मन्नत पूरी होने पर लड्डूओं की सवा मनी अर्पित करने की प्राचीन परंपरा है। इसके चलते आज भी अभी तक 10 से 12 सवा मनियां हनुमान जी को अर्पित की जा चुकी है, जबकि दिन में अभी और भी सवा मनियां श्रद्धालु अर्पित करेंगे। साथ ही दोपहर व शाम के समय भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा।







