Home Haryana कांग्रेस प्रत्याशी महेंद्र प्रताप ने कृष्णपाल गुर्जर पर किया जुबानी ह*मला...

कांग्रेस प्रत्याशी महेंद्र प्रताप ने कृष्णपाल गुर्जर पर किया जुबानी ह*मला … उन्हें करप्शन पाल बताया

161
0
पलवल : चन्द्रिका ( TSN)-पलवल जिले की हथीन विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी महेंद्र प्रताप ने कहा कि अब से पहले भी वो विधानसभा के चुनाव में कृष्णपाल गुर्जर को हरा चुके हैं। अबकी बार वो चुनाव नहीं लड़ना चाहते  थे लेकिन कांग्रेस  ने मुझे टिकट जनता का मन टटोलकर दिया है। वो केवल इंडिया गठबन्धन का प्रत्याशी नहीं बल्कि जनता का प्रत्याशी हैं। उन्होंने कहा कि 2024 का चुनाव विशेष परिस्थितियों में हो रहा है। इस सरकार में सामाजिक और राजैनतिक पतन 10 सालों में सबसे ज्यादा हुआ है।  आज लोकतंत्र और संविधान खतरे में है। उन्होंने आरोप लगाया कि  बीजेपी की सरकार ने देश का भाई चारा तोड़ने काम किया है।
कांग्रेस प्रत्याशी महेंद्र प्रताप ने कहा कि सरकार  कभी महंगाई और कालेधन पर बात नहीं करती। पिछले 10 सालों में महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। बीजेपी ने जनता को 15 लाख का जुमला देकर गुमराह किया। सरकार आने पर पिछले 10 सालों में सरकार ने लोगों से किया कोई वादा पूरा नहीं किया । इस सरकार ने केवल पूंजी पत्तियां अडानी और अंबानी को बढ़ावा दिया है। हिंदुस्तान और पाकिस्तान का नारा देकर राजनीतिक माहौल को खराब करने का काम किया है। महेंद्र प्रताप ने कहा कि आज देश की आजादी खतरे में है और संविधान पर खतरा मंडरा रहा है। महेंद्र प्रताप ने कहा कि उनकी सरकार बनने पर 300 यूनिट बिजली गरीब के लिए फ्री दी जाएगी। गैस सिलेंडर की कीमत को ₹500 से ज्यादा नहीं किया जाएगा। गरीब महिला व बुजुर्ग  के लिए हर साल 1 लाख रुपए देंगे। उन्होंने कहा कि  गलत तरीके से काटे हुई BPL कार्ड फिर से जोड़े जाएंगे। वहीं पूर्व मंत्री हर्ष कुमार ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आज देश की जनता बीजेपी के दिए हुए जुमलो को समझ चुकी है और देश के विकास के लिए काम करने वाले लोगों को आगे लाना चाहती है। उन्होंने कहा कि देश के लोकतंत्र को बचाना है तो कांग्रेस को वोट करना होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here